Tuesday, September 26, 2023
Home राष्ट्रीय इस बार पूरे उज्जैन में 8 लाख दीपक जलाकर मनाई जाएगी महाशिवरात्रि...

इस बार पूरे उज्जैन में 8 लाख दीपक जलाकर मनाई जाएगी महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली

मध्य प्रदेश। महाकाल महालोक के लोकार्पण के पश्चात देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु उज्जैन दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली पूरे उज्जैन में मनाई जाएगी। इस वर्ष 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व पर विक्रमोत्सव का शुभारम्भ कर 18 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन का नाम दर्ज किया जायेगा। इसके बाद 20 से 27 फरवरी तक विक्रम कीर्ति मन्दिर सभागार में स्कूल शिक्षा विभाग और विद्या भारती के सहयोग से नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें मध्यप्रदेश के स्कूलों से चुने गये श्रेष्ठ नाट्य की सात प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विक्रमोत्सव-2023 के आयोजन की समीक्षा करते हुए कहा की वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव-2023 इस वर्ष 18 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इस बार का विक्रमोत्सव भव्य स्तर पर आयोजित किया जायेगा। महाशिवरात्रि से प्रारम्भ होकर नववर्ष प्रतिपदा तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

21 फरवरी से 22 मार्च तक होंगे यह आयोजन

21 फरवरी को विक्रमादित्य के महाकाल शीर्षक के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न मन्दिरों में भगवान के श्रृंगार पर केन्द्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महाकाल महालोक का परिभ्रमण भी किया जायेगा। विविध मन्दिरों में भगवान के श्रृंगार के फोटो और वीडियो बनाये जायेंगे तथा उन्हें पुरस्कार दिया जायेगा। 21 फरवरी से उज्जैन हाट, ग्रामोद्योग विभाग और वन विभाग के सहयोग से हस्त शिल्प व्यापार मेले का आयोजन किया जायेगा। इसमें ग्रामोद्योग हस्त शिल्प मेला, मालवी व्यंजन मेला और वन औषधी मेले का आयोजन किया जाएगा।21 से 23 फरवरी तक कालिदास अकादमी में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के द्वारा ‘अपने-अपने राम’ पर आधारित प्रसंग और कविताओं की प्रस्तुति दी जायेगी।

25 फरवरी 2023 से महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, अश्विनी शोध संस्थान, मप्र जनजातीय लोककला अकादमी के द्वारा शोधपीठ कार्यालय बिड़ला भवन में शाम 7:30 बजे से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी भारतीय कृषि वैज्ञानिक, सम्राट विक्रमादित्य, विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक, श्री हनुमान, पुराण कोमोदी, वृहत्तर भारत-सांस्कृतिक वैभव पर आधारित होगी।  25 से 27 फरवरी तक विक्रम विश्वविद्यालय में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, महर्षि सान्दीपनि वेदविद्या प्रतिष्ठान और महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय वेद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि शहर में वेदों का वातावरण बने, इस प्रकार यह सम्मेलन आयोजित किया जाये। सम्मेलन का आयोजन गरिमामय तरीके से हो।

27 फरवरी को नगर पालिक निगम द्वारा ‘विक्रमादित्य का गणतंत्र’ पर आधारित देश के महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।  3 से 4 मार्च को संस्कृति विभाग धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सहयोग से भजन मण्डलियों की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर हो।

4 से 6 मार्च तक विक्रम कीर्ति मन्दिर सभागार में वृहत्तर भारत में संस्कृति, साहित्य और पुरातत्व, विक्रम संवत, भारतीय कालगणना की वृहद परम्परा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। पांच मार्च को घंटाघर चौराहे पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 11 एवं 12 मार्च को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा कालिदास अकादमी में राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 14 से 21 मार्च तक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ और कालिदास अकादमी के सहयोग से विक्रम नाट्य प्रस्तुतियां, पारम्परिक नृत्य प्रस्तुतियां, रामायण व महाभारत की प्रस्तुतियां कालिदास अकादमी में दी जायेंगी। 17 से 21 मार्च तक त्रिवेणी संग्रहालय, स्वर्ण जयन्ती सभागार विक्रम विश्वविद्यालय और मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर ट्रेजर बाजार में वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं पौराणिक विषयों पर केन्द्रित फिल्मों का अन्तर्राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जायेगा।

 17 से 22 मार्च तक उज्जैन में भव्य पुस्तक मेला दशहरा मैदान पर आयोजित किया जायेगा। इसमें उच्च शिक्षा विभाग, मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी, मप्र जनजातीय लोककला अकादमी, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय और धर्मपाल शोधपीठ के सहयोग से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केन्द्रित बहुविध पुस्तकों की प्रदर्शनी प्राच्य विषयों में केन्द्रित और स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

22 मार्च को सृष्टि आरम्भ दिवस वर्ष प्रतिपदा, उज्जयिनी गौरव दिवस, विक्रमोत्सव समापन कार्यक्रम और विक्रम संवत (नल) का शुभारम्भ कार्यक्रम भव्य स्तर पर आयोजित किया जायेगा। इस दौरान रामघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल एवं उनके दल के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका इंद्रा नायक एवं उनके दल द्वारा भी प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अलावा समारोह स्थल पर भव्य आतिशबाजी भी की जायेगी। मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि नव संवत्सर पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण भी वराहमिहिर वेधशाला में किया जायेगा। इसमें वैदिक कालगणना, वर्तमान कालगणना, पंचांग, मुहुर्त आदि की जानकारी उपलब्ध होगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर जिला प्रशासन के द्वारा पिछली बार से अधिक भव्य स्तर पर दीपोत्सव के आयोजन का प्रयास किया जायेगा। इसके लिये चार से पांच हजार वॉलेंटियर्स की अधिक आवश्यकता होगी। शहर के प्रमुख चौराहों, समस्त घाटों, प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र और सभी घरों पर दीये जलाये जायेंगे तथा रोशनी की जायेगी। इस पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिये गये कि महाशिवरात्रि पर महाकाल महालोक में भी दीये जलाये जायें। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थलों, मन्दिरों में भी दीये जलाये जाएं।

RELATED ARTICLES

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

रिश्ते को दागदार करने का मामला आया सामने, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखता था पति

पंजाब। अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

आईफोन 15 में ऐसे ट्रांसफर करें एंड्रॉयड फोन का डेटा, चुटकियों में हो जाएगा काम

नई दिल्ली। आईफोन 15 की लॉन्चिंग के बाद से लोग इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नया आईफोन खरीदने वालों में कई लोग ऐसे...

हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, दरिंदगी बताकर रो पड़ी पीड़िता

कुशीनगर।  पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और...

जोशीमठ आपदा के सभी जिलों में डेंजर जोन की तलाश के लिए बनेगी 7 सदस्यीय समिति

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल बोले समिति की रिपोर्ट आने पर भवनों को किया जाएगा सुरक्षित देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब...

साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर

रुड़की। साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। रुड़की से कड़ी सुरक्षा...

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लडऩे की चुनौती...