Home राष्ट्रीय कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, शीतलहर और कोहरे...

कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त

दिल्ली-एनसीआर। पूरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर और कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ-साथ रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की मोटी परत ने राष्ट्रीय राजधानी को ढक लिया जिससे दृश्यता कम हो गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण हवाई यात्री भी परेशान हैं। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स लेट हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 20 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजे तक किसी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं थी। यात्रियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड के बीच एयरपोर्ट पर दृश्यता बहुत कम है। वहीं, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं, शनिवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में 2.0, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में एक जनवरी को तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था जब तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में एक जनवरी को तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली-एनसीआर में हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को इन इलाकों में तापमान चार डिग्री से ऊपर रहा। जबकि एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, नैनीताल में 5.8, मनाली में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 2.5, फरीदाबाद में 3.4, नोएडा में 3.7 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर तीन से चार दिन बाद मैदानी इलाकों में पड़ेगा। इस कारण से एक बार फिर से गला देने वाली ठंड की वापसी होगी। अभी विभाग ने सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। इस कारण से 13 जनवरी तक न केवल अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह केवल फौरी राहत होगी। कोहरे से अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।

RELATED ARTICLES

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...

अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, पढ़िए पूरी खबर

अंबाला। किसान आंदोलन के कारण शनिवार को अंबाला मंडल की 181 ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसमें 87 ट्रेनें पूर्णरूप से रद रहीं, जबकि 38...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा CSR मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाडा खिर्सू पौड़ी गढ़वाल का होगा नवनिर्माण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ ए मणिमेखलाई ने सौंपा 40 लाख का चेक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूनियन...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...