Tuesday, September 26, 2023
Home राष्ट्रीय 10 दिनों से तलाश की जा रही मंगोलपुरी की महिला की तलाश...

10 दिनों से तलाश की जा रही मंगोलपुरी की महिला की तलाश कब्रिस्तान में जाकर हुई खत्म, जानिए पूरा मामला

दिल्ली- एनसीआर।  बीते 10 दिनों से दिल्ली पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी और उनकी तलाश कब्रिस्तान पर जाकर खत्म हुई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें महिला का शव कब्रिस्तान से मिला है। महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी से 2 जनवरी को गायब हो गई थी। दरअसल मीना के गायब होने पर उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने मुबीन नाम के शख्स पर मीना को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुबीन को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मुबीन ने बताया कि उसने मीना की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया था।

पुलिस ने मुबीन की निशानदेही पर कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया और अन्य तीन लोगों के नाम बताए जिन्होंने इस हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मीना रोजमर्रा के खर्चों के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज पर उधार दिया करती थी। वह दो जनवरी से लापता हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन और नवीन को गिरफ्तार किया जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक अन्य शख्स रेहान के साथ मिलकर मीना का कत्ल कर दिया है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मीना का शव 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात में नांगलोई कब्रिस्तान में दफनाया था। उन्हें मीना का कत्ल इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह लगातार उन पर कर्ज लिए पैसे चुकाने का दबाव बना रही थी। इस घटना में एक ऑटो का इस्तेमाल किया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस ने कब्रिस्तान का देखरेख करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। कब्रिस्तान के केयरटेकर ने आरोपियों से 5000 रुपये लेकर उन्हें शव दफनाने की अनुमति दी थी।

RELATED ARTICLES

रिश्ते को दागदार करने का मामला आया सामने, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखता था पति

पंजाब। अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

दुष्कर्म के आरोपी को भागने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से अह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आयें देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद...

नए संसद भवन में हीरोइनों का जमावड़ा

नए संसद भवन में कामकाज की शुरुआत और महिला आरक्षण बिल पास होने के मौके पर नारी सशक्तिकरण के प्रदर्शन के लिए भाजपा और...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अंगदान व नेत्रदान का दिया संदेश

अक्षी पुण्डीर को बेस्ट स्लोगन एवम् आयुष कुमार को बेस्ट पोस्टर का खिताब देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की ओर...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान

अमेरिका। मेडिकल साइंस में इंसानों में किडनी, लीवर यहां तक कि हार्ट ट्रांसप्लांट होना अब आम बात हो गई है। लेकिन एक जानवर को अंग...

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

रिश्ते को दागदार करने का मामला आया सामने, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखता था पति

पंजाब। अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...