Tuesday, September 26, 2023
Home राष्ट्रीय भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में दाखिल होने पर सोनिया गांधी और...

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में दाखिल होने पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में हुए शामिल

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राजधानी में दाखिल हो गई है। 7 सितंबर को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा शनिवार शाम तक तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरी कर लेगी। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में शामिल हुए। इसी बीच राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश में बांट रहा हूं।’ तस्वीरों में राहुल गांधी मां सोनिया को गले लगाते दिख रहे हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है।

दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। ये सभी नेता राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। इसके पहले सोनिया गांधी अक्तूबर में पहली बार कर्नाटक में भारत जोड़े यात्रा में शामिल हुई थीं। वहीं कुछ दिनों पहले दोनों मां-बेटे की मुलाकात राजस्थान में हुई थी। तब सोनिया गांधी आठ दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। तब राहुल भी भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर अपनी मां के साथ उनके जन्मदिन पर रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। इसी पर रणथंभौर नेशनल पार्क ने सोनिया और राहुल गांधी की सफारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पोस्ट की थी।

यात्रा में मौजूद एक कांग्रेस नेता अमर उजाला से किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि शनिवार को जब राहुल गांधी की मां सोनिया और बहन प्रियंका से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाकर उनका हाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल ने मां को प्यार से गले लगा लिया। इस दौरान सोनिया गांधी थोड़ी देर के लिए भावुक भी हो गईं। मां सोनिया को भावुक देख राहुल उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कुछ मिनट दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई।

कांग्रेस नेता एक ओर किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि जब अक्तूबर में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में थी, तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं थीं। इस दौरान जब वे जब राहुल से मिलीं तो उन्होंने हंसते हुए राहुल की दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए पूछा था कि यह कब कटेगी या कब तक ऐसे ही बढ़ती रहेगी। इस पर राहुल ने हाथों का इशारा करते हुए जवाब दिया कि अभी कुछ कह नहीं सकते। इसके बाद दोनों मां-बेटे हंसकर गले मिले और यात्रा के लिए साथ चल दिए।

यात्रा में शामिल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर उजाला से चर्चा में बताते हैं कि आम तौर पर रात या दिन के समय में राहुल गांधी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से बात करते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वे दिन में एक बार अपनी मां से जरूर बात कर लें। इस दौरान वे अपनी बातें कम साझा करते है बल्कि मां के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी लेते हैं। इसी तरह बहन प्रियंका भी रोज उन्हें फोन करने से नहीं चुकती हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका अन्य नेताओं के जरिए समय-समय पर यात्रा का फीड बैक लेती रहती हैं। जब भी यात्रा में सोनिया गांधी या प्रियंका शामिल होती हैं, तो वे राहुल के साथ ही नाश्ता या भोजन करते हैं। बहन प्रियंका तो एक-आध बार अपने घर से भाई राहुल के लिए उनके पसंद के व्यंजन भी लेकर आ चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

रिश्ते को दागदार करने का मामला आया सामने, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखता था पति

पंजाब। अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

आईफोन 15 में ऐसे ट्रांसफर करें एंड्रॉयड फोन का डेटा, चुटकियों में हो जाएगा काम

नई दिल्ली। आईफोन 15 की लॉन्चिंग के बाद से लोग इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नया आईफोन खरीदने वालों में कई लोग ऐसे...

हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, दरिंदगी बताकर रो पड़ी पीड़िता

कुशीनगर।  पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और...

जोशीमठ आपदा के सभी जिलों में डेंजर जोन की तलाश के लिए बनेगी 7 सदस्यीय समिति

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल बोले समिति की रिपोर्ट आने पर भवनों को किया जाएगा सुरक्षित देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब...

साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर

रुड़की। साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए 107 पाक जायरीनों का जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। रुड़की से कड़ी सुरक्षा...

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लडऩे की चुनौती...