Home उत्तराखंड पद्मश्री डॉ. संजय ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को भेंट किया अपना...

पद्मश्री डॉ. संजय ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को भेंट किया अपना प्रथम काव्य संग्रह “उपहार संदेश का“

देहरादून। पद्मश्री डॉ. संजय ने अपने प्रथम काव्य संग्रह “उपहार संदेश का“ की प्रथम प्रति भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को भेंट की। यह काव्य संकलन भारतीय ज्ञानपीठ के द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसकी भाषा की सरलता पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करती है और वास्तविकता के बीच प्रकृति, प्रेम, संबंध, विज्ञान और मातृत्व से हमारा परिचय कराती है।

डॉ. संजय के द्वारा कविता के रूप में उपहार संदेश का जो संकलन प्रकाशित हुआ उसके बारे में उन्होंने बताया कि इस संग्रह की सभी कविताओं के पीछे एक कहानी है और आगे एक संदेश है। कविता के माध्यम से जो संदेश पद्म श्री डॉ. संजय ने समाज के लिए दिया वह समाज के लिए एक अनोखा उपहार है। इनकी कविताऐं जैसे कि फैलाव, भूख, पुस्तकें, मौन भी एक भाषा है, नाता, पूर्णता एवं संवाद कविताऐं न केवल कवि के विचारधारा को दर्शाती है बल्कि समाज के प्रति उसका चिन्तन भी दर्शाती है और लगता है कि कवि के मन में समाज में बदलाव लाने की अत्यंत तीव्र इच्छा है। कवि का मानना है समाज में बदलाव लाने के लिए विचारों में बदलाव, आपसी सहयोग एवं संवाद ही किसी भी बदलाव के मूलमंत्र हैं।

अपने कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय ने उपराष्ट्रपति महोदय को अपने काव्य संकलन की एक कविता “सपने हमारे और आपके“ पढ़ी। जिसकी उपराष्ट्रपति महोदय ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और डॉ. संजय के प्रथम काव्य संकलन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इस कार्यक्रम में डॉ. संजय के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार पद्म डॉ. श्याम सिंह शशि, प्रबंध न्यासी, भारतीय ज्ञानपीठ अखिलेश जैन, शिक्षाविद् एवं साहित्यकार नरेन्द्र सिंह नीहार एवं ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. गौरव संजय मौजूद रहे।

पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय एक विश्व के प्रतिष्ठित ऑर्थाेपीडिक एवं स्पाइन सर्जन हैं। जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का, इंडिया, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उल्लेखित किया जा चुका है। डॉ. बी.के.एस. संजय बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। जो चिकित्सीय कार्य एवं समाज सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इनके इन्हीं उत्कृष्ट कार्याे को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार के द्वारा 2021 में डॉ. संजय को भारत के चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया जा चुका हैै।

डॉ. संजय न केवल अच्छे सर्जन एवं समाज सेवक हैं बल्कि वह उच्च कोटि के लेखक, वक्ता एवं कॉलमनिस्ट हैं। डॉ. संजय का कविता के बारे में रूचि और काव्य संग्रह का संकलन एक सर्जन के लिए अनोखा काम है। डॉ. संजय अपने हाथों से सर्जरी के क्षेत्र में ही सर्जन का काम ही नहीं करते बल्कि वह शब्दों का भी अच्छे ढ़ंग से सृजन करते हैं जिसको उनके काव्य संग्रह में अच्छे ढ़ंग से दर्शाया गया हैै।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित आर्मी...