Home राष्ट्रीय ठंड से कांपा उत्तर भारत, पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार-...

ठंड से कांपा उत्तर भारत, पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार- कोल्ड वेव अलर्ट जारी

नई दिल्ली। जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवा और नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली एनसीआर में लोग ठंड से कांप रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति में सुधार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप नहीं निकलेगी। ऐसी स्थिति आठ जनवरी तक बनी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवा और नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली एनसीआर में लोग ठंड से कांप रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति में सुधार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप नहीं निकलेगी। ऐसी स्थिति आठ जनवरी तक बनी रह सकती है।

कानपुर में दिन का पारा 10.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में 32 साल और न्यूनतम में 9 साल का रिकॉर्ड टूटा। दिन भर घना कोहरा व धुंध छाई रही। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5.5, बाराबंकी में 6.0 डिग्री रहा। हमीरपुर में 6.2, हरदोई में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 11.0, हरदोई में 12.5, लखीमपुर खीरी में 13.0 और अयोध्या में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के बीच घने कोहरे की वजह से लखनऊ और आसपास के इलाकों में दृश्यता शून्य रही जबकि बरेली और बहराइच के आसपास के क्षेत्र में यह महज 25 मीटर तक ही रही। सोमवार की रात का तापमान पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में सामान्य से पांच डिग्री नीचे तक लुढक़ गया।

कड़ाके की सर्दी व धुंध से राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री, संगरिया में 2.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी जयपुर के अनेक इलाकों में भी मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.8 व 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चुरू, झुंझुनूं व सीकर सहित कई जिलों में अति शीतलहर जारी रहने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कड़ाके की सर्दी व धुंध से न केवल यातायात बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अनेक जगह लोग अलाव तापते नजर आए।

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरु

अयोध्या। रामलला मंदिर के पुजारी पद के लिए चुने गए 20 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सर्दियों में सिर्फ स्वाद के लिए ही बल्कि इस वजह से खाई जाती है जड़ वाली सब्जी गाजर-मूली

यह है लॉजिक मूली पोषण से भरपूर सब्जी है. इसलिए सर्दियों में इसे डाइट में शामिल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व...

सहज- सरल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गांववासी का हुआ निधन

गांववासी ने दून में ली अंतिम सांस देहरादून। संघ- भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन...

फाइटर से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के संवेदनशील पक्ष को विशेषज्ञों ने समझाया

गोब्ल्यू के माध्यम से एंटीबायोटिक के अति उपयोग से बचने की विशेषज्ञों ने दी सलाह देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह मनाया...

यूक्रेन- आल इज नॉट वेल

श्रुति व्यास आल इज नॉट वेल। दिसंबर जऱा भी खुशनुमा नहीं है। हवा में उदासी और निराशा घुली हुई है। सन् 2023, इतिहास बनने वाला...

मुख्यमंत्री ने आवास परिसर में किया ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की...

बाल सुखाने के लिए आप भी करते हैं हेयर ड्रायर का इस्तेमाल? इन परेशानियों के हो जाएंगे शिकार

सर्दियों में बाल सुखाने या हेयर स्टाइल के लिए हेयर ड्रायर का काफी इस्तेमाल किया जाता है. भीगे बालों से होने वाले नुकसान से...

निवेश से खुलेंगे उत्तराखण्ड की समृद्वि के द्वार

देहरादून। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री सीएम धामी निवेश के लिए देश से लेकर...

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की मौजूदगी में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 10 हजार 500 करोड़ रूपये के एमओयू

देहरादून। आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने...