Home उत्तराखंड निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की मुलाकात,...

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की मुलाकात, सांसद बंसल बोले प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व व उत्सव की बात

नई दिल्ली/देहरादून। आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद उत्तराखंड नरेश बंसल ने एनडीए की उम्मीदवार व निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। सांसद नरेश बंसल ने निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्नी क्षमा बंसल के साथ पुष्प गुच्छ देकर व शौल भेंट कर प्रचंड जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी । सासंद बंसल ने कहा कि यह भाजपा मंे ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता आज देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने कहा कि सरल एवं सौम्य स्वभाव की धनी झारखंड की पूर्व राज्यपाल, नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित द्रौपदी मुर्मू को भारत गणराज्य की 15वीं एवं प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक है ।

सासंद बंसल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मे देश की धड़कन वनवासी व जनजातीय और देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वाेच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा समेत केन्द्रीय नेतृत्व व पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदो व विधायकों का आभार जताया।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है। भारत की 700 आदिवासी जातियों के 10 करोड़ अति गरीब दलित सदियों से उपेक्षित महसूस करते आए है। आदिवासियों को पहली बार इतना बड़ा सम्मान देकर भारत ने यह संदेश दिया है कि अब शहीदों के सपनों का भारत बनेगा और कोई भी गरीब और दलित नहीं रहेगा।

सासंद राज्यसभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व व उत्सव की बात है। उन्होंने कहा कि सहजता व सरलता की पर्याय मुर्मू का जीवन सदैव वंचित और दुखित जनों की सेवा में समर्पित रहा है। आपका राष्ट्रपति बनना भारतीय लोकतंत्र का एक स्वर्णिम अध्याय है। भारत की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद पर आसीन होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत का एक और गौरवशाली मील पत्थर है।

सांसद नरेश बंसल ने देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सफल कार्यकाल के लिए पत्नि क्षमा बंसल के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को विशेष रूप से चारधाम व हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुर्मू के निर्देशन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपना स्वर्णिम काल हासिल करेगा।

RELATED ARTICLES

सहज- सरल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गांववासी का हुआ निधन

गांववासी ने दून में ली अंतिम सांस देहरादून। संघ- भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के संवेदनशील पक्ष को विशेषज्ञों ने समझाया

गोब्ल्यू के माध्यम से एंटीबायोटिक के अति उपयोग से बचने की विशेषज्ञों ने दी सलाह देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह मनाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सर्दियों में सिर्फ स्वाद के लिए ही बल्कि इस वजह से खाई जाती है जड़ वाली सब्जी गाजर-मूली

यह है लॉजिक मूली पोषण से भरपूर सब्जी है. इसलिए सर्दियों में इसे डाइट में शामिल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व...

सहज- सरल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गांववासी का हुआ निधन

गांववासी ने दून में ली अंतिम सांस देहरादून। संघ- भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन...

फाइटर से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के संवेदनशील पक्ष को विशेषज्ञों ने समझाया

गोब्ल्यू के माध्यम से एंटीबायोटिक के अति उपयोग से बचने की विशेषज्ञों ने दी सलाह देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह मनाया...

यूक्रेन- आल इज नॉट वेल

श्रुति व्यास आल इज नॉट वेल। दिसंबर जऱा भी खुशनुमा नहीं है। हवा में उदासी और निराशा घुली हुई है। सन् 2023, इतिहास बनने वाला...

मुख्यमंत्री ने आवास परिसर में किया ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की...

बाल सुखाने के लिए आप भी करते हैं हेयर ड्रायर का इस्तेमाल? इन परेशानियों के हो जाएंगे शिकार

सर्दियों में बाल सुखाने या हेयर स्टाइल के लिए हेयर ड्रायर का काफी इस्तेमाल किया जाता है. भीगे बालों से होने वाले नुकसान से...

निवेश से खुलेंगे उत्तराखण्ड की समृद्वि के द्वार

देहरादून। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री सीएम धामी निवेश के लिए देश से लेकर...

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की मौजूदगी में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत 10 हजार 500 करोड़ रूपये के एमओयू

देहरादून। आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित निवेशकों के साथ बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने...