Wednesday, September 27, 2023
Home राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सचिवालय में कर्मचारियों ने...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सचिवालय में कर्मचारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी दी बधाई

हिमाचल। प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय के हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में विधायक दल की बैठक और अधिकारियों की भी मीटिंग ली। इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

रिश्ते को दागदार करने का मामला आया सामने, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखता था पति

पंजाब। अमृतसर में पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने 12 साल तक अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले...

होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख नकदी के साथ 45 गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर भारत...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई भर्तियों की बदली तिथि, नया परीक्षा कैलेंडर जारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। इसके साथ ही कई नई भर्तियां शामिल करते हुए संशोधित परीक्षा...

जिले की भरदूरा पट्टी में ग्रामीणों के मध्य आतंक बना आदमखोर बाघ का हुआ अंत

टिहरी। पिछले काफ़ी लम्बे समय से भरदूरा पट्टी के लोग आदमखोर गुलदार के भय में जी रहे थे, 1 अगस्त को  लमगाँव इलाके में एक...

मोदी की बेफिक्री या गणित?

हरिशंकर व्यास समझ नहीं आता कि कनाडा में जांच के गंभीर रूप लेने की भनक या खबर और खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत के...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान...

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...