Home उत्तराखंड शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से नैनी झील के जलस्तर...

शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से नैनी झील के जलस्तर में आ रही तेजी से गिरावट

नैनीताल। मानसून खत्म होने के बाद शीतकाल में मौसम की बेरूखी नैनीताल की नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। शीतकाल में हिमपात और वर्षा न होने से झील को रिचार्ज करने वाले प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी लगातार घट रहा है। इससे झील के जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है।

रोजाना करीब आधा इंच गिरावट से झील का जलस्तर वर्तमान में 7.10 फीट रह गया है। यह स्तर पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ फीट कम हैं। यह स्थिति तब है जब तीन माह पूर्व झील लबालब भरी हुई थी। आगे अच्छी वर्षा व हिमपात न हुआ तो गर्मियों में झील के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की स्थिति बन सकती है।

विश्व प्रसिद्ध नैनीझील का अस्तित्व वर्षा जल पर ही आधारित है। पहाड़ी से निकलने वाले 62 नालों से झील को पानी की आपूर्ति होती है। वहीं झील के भीतरी और बाहरी जलस्रोतों के रिचार्ज होने से शीतकाल तक झील को पानी मिलता है।

शीतकाल में वर्षा और हिमपात होने से एक बार फिर झील के जलस्रोत रिचार्ज हो जाते है। जो गर्मियों तक झील को पानी की आपूर्ति करते है। मगर इस वर्ष आधा शीतकाल गुजर जाने के बाद भी वर्षा नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि अधिकांश स्रोत लगभग सूखने जैसी हालत में हैं और झील तक सिर्फ एक नाले से पानी पहुंच रहा है।

शीतकाल में नैनी झील को सूखाताल, मस्जिद तिराहा, बोट हाउस क्लब, मालरोड लाइब्रेरी, नानक होटल, अल्को होटल, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित नाले से लगातार पानी की आपूर्ति होती थी। मगर इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण केवल मस्जिद तिराहे पर स्थित नाला नंबर 23 से ही झील तक पानी पहुंच रहा है।

दिसंबर 2021 और आठ जनवरी 2022 तक 22 मिमी वर्षा और एक सेमी बर्फबारी हो चुकी थी। जिससे एक साल पहले आठ जनवरी को झील का जलस्तर 9.4 फीट बना हुआ था। मगर इस वर्ष अक्टूबर के बाद वर्षा नहीं हुई। जिससे अब झील के जलस्तर में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। झील का जलस्तर 7.10 फीट बना हुआ है। हालांकि 2018 से 2021 तक जनवरी प्रथम सप्ताह में जल स्तर इससे भी कम रहा है।

झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि झील की अधिकतम गहराई 27 मीटर है। झील के किनारे पर जलस्तर को मापने के लिए ब्रिटिश काल से ही गेज मीटर लगाए गए हैं। जिसमें 0-12 फीट तक ऊंचाई इंगित है। झील की गहराई के क्रम में 24.5 मीटर जलस्तर को सामान्य माना जाता है। जलस्तर मीटर गेज पर शून्य पहुंचने पर भी झील में 24.5 मीटर पानी बना रहता है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर 15 जून तक लगाई रोक

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15...

कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ खुद को भी नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, मौत से ठीक पहले लिखा एक सोसाइड नोट

देहरादून। डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी सहित नशीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह पत्नी के साथ आत्महत्या...

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज

सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर 15 जून तक लगाई रोक

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15...

हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर विदेश...

कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ खुद को भी नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, मौत से ठीक पहले लिखा एक सोसाइड नोट

देहरादून। डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी सहित नशीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह पत्नी के साथ आत्महत्या...

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज

सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी...

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लैंड जिहाद और अतिक्रमण की आड़ में गरीब मुस्लिम तबके का कर रही शोषण- अध्यक्ष आकिल अहमद

देहरादून। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद व पार्टी के मुख्य जनरल सेकेटरी अब्दुल अजीज डा० फरमान सिद्दीकी और अनवर फरीदी के...

सीएम धामी से मिले श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर दिया अपडेट

देहरादून। श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम...

अकल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अकल दाढ़ से होने वाला दर्द असहनीय होता है और इसकी वजह से बहुत तकलीफ होती है। इससे मसूड़ों पर भी दबाव पड़ता है,...

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई जिसके...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

‘द दून स्कूल’ ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए खोले दाखिले के दरवाजे, 16 जुलाई को होगा टेस्ट

देहरादून। देश के प्रतिष्ठित द दून स्कूल ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए दाखिले के दरवाजे खोल दिए हैं। इन बच्चों को 120...