Home राष्ट्रीय दुनिया के सबसे बड़े कैमरा कलेक्शन रखने वाले दिलीश पारेख का मुंबई...

दुनिया के सबसे बड़े कैमरा कलेक्शन रखने वाले दिलीश पारेख का मुंबई में हुआ निधन

मुंबई।  एंटीक कैमरों और फोटोग्राफिक उपकरणों के सबसे बड़े कलेक्शन के दो विश्व रिकॉर्ड रखने वाले फोटोग्राफर दिलीश पारेख का बीती देर रात मुंबई में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पारेख के परिवार में उनकी पत्नी बिनीता, बेटे जय और हर्ष हैं।

अपने शुरूआती करियर में एक स्वतंत्र फोटोग्राफर पारेख ने 2,634 एंटीक कैमरों के अपने कलेक्शन के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्डस (2003) में जगह बनाई थी और जीडब्ल्यूआर प्रमाणपत्र के साथ अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिसमें उन्हें 4,425 कैमरे (2013) के लिए सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने 1977 में अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया भर के विभिन्न निमार्ताओं से अलग-अलग शेप और साइज के कैमरों को इक_ा करना शुरु कर दिया था।

पारेख के शानदार कलेक्शन में लीका, रॉलिफ्लेक्सेस, जीस, लिनोफ, कैनन, निकॉन, कोडक शामिल हैं। इनमें 1934 में निर्मित लीका 250 भी शामिल है, जो एक दुर्लभ चीज है। यह जर्मन कंपनी द्वारा निर्मित था। कलेक्शन में 1962 में जर्मन कंपनी द्वारा निर्मित बेसा 2 भी शामिल है। इसके अलावा, टेसिना एल, जिसे दुनिया का सबसे नन्हा और सबसे हल्का 35 मिमी कैमरा कहा जाता है, जिसका वजन सिर्फ 155 ग्राम है। यह 1959 का एक ट्विन-लेंस रिफ्लेक्स कैमरा है। इसे कोंकावा, स्विट्जरलैंड द्वारा निर्मित किया गया था, भी शामिल है।

अपने पिता द्वारा 600 कैमरों के क्लेक्शन को विरासत में देने के बाद पारेख फोटोग्राफी उपकरणों की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने अपना कलेक्शन लॉन्च किया और इसे लगभग 4,500 तक बढ़ाया।उनके कलेक्शन की अन्य रोचक चीजों में 1907 का लेदर बाउंड रॉयल मेल पोस्टेज स्टैम्प कैमरा था, जो एक समय में 15 स्टैम्प साइड के पिक्चर्स खींच सकता था। हालांकि, दुनिया भर के बड़े-बड़े लोगों ने पारेख के कलेक्शन को खरीदने के लिए ऊंची बोली लगायी, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने कलेक्शन में से एक भी कैमरे नहीं बेचा।

RELATED ARTICLES

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं – होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को सच...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने  36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित आर्मी...