Home उत्तराखंड 1 जुलाई से महंगा होगा दिल्ली-देहरादून का सफर

1 जुलाई से महंगा होगा दिल्ली-देहरादून का सफर

देहरादून। दिल्ली-देहरादून का सफर 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे 58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल की दरें 1 जुलाई से बढ़ जाएंगी। 10 से 15 रुपये टोल बढ़ाने का प्रस्ताव है। लोकल वाहनों का टोल भी पांच रुपये बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-देहरादून के बीच सिवाया टोल प्लाजा पर टोल दरों में वृद्धि के लिए टोल कंपनी ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को प्रस्ताव भेज दिया है। एनएचएआई द्वारा हरी झंडी मिलने के साथ ही एक जुलाई से टोल कंपनी बढ़ी दरों से टैक्स वसूली शुरू कर देगी। सिवाया टोल प्लाजा पर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से ही टोल टैक्स दरों में वृद्धि की जाती है। वर्ष 2022-23 में टोल टैक्स दरों की वृद्धि के लिए टोल प्लाजा पर कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी है। टोल कंपनी का कहना है कि टोल दरों में वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। टोल कंपनी ने टैक्स की वृद्धि के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि लोकल के टैक्स में भी मामूली बढ़ोतरी होने के साथ कमर्शियल वाहनों से टैक्स में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। टोल कंपनी के प्रस्ताव पर एनएचएआई द्वारा मंजूरी मिलते ही कंपनी जुलाई से बढ़ी हुई दरों से टैक्स वसूली शुरू कर दे देगी। इसके लिए कंपनी ने तैयारियां तेज कर दी है।

वर्तमान टैक्स दरें
वाहन                    दर                       लोकल
कार                     95                       20
हल्के वाणिज्य वाहन   165                       80
बस/ट्रक               335                      165
मल्टी एक्सेल वाहन    540                      270

फास्ट टैग से टैक्स वसूली, लोकल को छूट
टोल अधिकारियों की मानें तो टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 25 से 30 हजार वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों से फास्टैग द्वारा 94% तक टैक्स वसूली की जाती है, जबकि पांच प्रतिशत टैक्स वसूली नगद में की जा रही है। एनएचएआई के निर्देशनुसार लोकल को निर्धारित छूट दी जाती है, जबकि नगद में टैक्स देने पर पेनल्टी सहित दोगुनी टैक्स वसूली की जाती है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित आर्मी...