Home उत्तराखंड सीएम धामी ने उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर...

सीएम धामी ने उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती का किया एलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड में एक हजार नए पदों पर भर्ती का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती होगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पुलिस मुख्यालय में ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर की। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने खोले जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठाएं। अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें। यदि कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड पुलिस के इस चार दिवसीय मंथन में राज्य में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने व जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। इससे आमजन के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कानून का पालन करने वालों के साथ पुलिस ‘मित्र पुलिस’ की तरह ही व्यवहार करेगी। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहर से आकर यहां रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन लगातार किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन, आइजी एपी अंशुमान, विम्मी सचदेवा, केवल खुराना, बिमला गुंज्याल, रिद्धिम अग्रवाल, नीरू गर्ग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मामूली बढ़त पर रहे घरेलू शेयर की अगले...

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम...

भीषण सड़क हादसा : कार और निजी बस की टक्कर में मासूम सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहां एक यात्री बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी का ऐलान- चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

ओडिशा ट्रेन हादसे में बंगाल से मरने वालों की संख्या 81 पहुंची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, ओडिशा ट्रेन त्रासदी में राज्य से मरने वालों की संख्या बढक़र 81 हो गई है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री...