Wednesday, October 4, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा दृष्टिपत्र को पूरा करने के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने चुनाव प्रबंधन विषय पर कहा कि भाजपा संगठन माइक्रो मैनेजमेंट पर काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था बीजेपी संगठन के लिए नई बात नहीं है लेकिन एक बात नई है। वह है जमीनी स्तर के चुनाव प्रबंधन यानी बूथ मैनेजमेंट को हर प्रकार से सोशल मीडिया से जोड़ दिया जाना। इसके जरिए लगभग लाखो कार्यकर्ताओं (पन्ना प्रमुखों) को सक्रिय किया जाना है। इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव जमीनी कार्यकर्ताओं पर भी पड़े, इसके लिए भी ये रणनीति बनाई गई है।

पार्टी के महामंत्री (संगठन) ने अपने संबोधन में कहा कि कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में कोशिश ये रहती है कि सिर्फ पौधे की पत्तियों में ऊपर से ही पानी न डाला जाए उसको जड़ से सींचा जाए। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और निश्चित रूप से अगर बड़े पदाधिकारी, नेता भी पन्ना प्रमुख के रूप में ऐसा करते हैं तो ये संदेश जाता है। बीजेपी बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा अभियान चला रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद शक्ति केंद्रों को सम्बोधित कर चुनावी एजेंडा लगभग समय-समय पर सेट करते रहे हैं। महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रत्येक बूथ की समीक्षा करने के बाद की ग्रेडिंग की जा रही है, जिससे आने वाले समय में पार्टी और मजबूती से उभरे।

चुनावी संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-धामी
प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि सरकार ने चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के 185000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन मुक्त सिलेंडर देने जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है तथा अब पति-पत्नी हम दोनों को ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है। केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि इस दौरान पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। सीएम धामी ने जानकारी दी कि सरकार ने चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के 185000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन मुक्त सिलेंडर देने जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है तथा अब पति-पत्नी हम दोनों को ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी जी ने कहा कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है।

केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दौरान पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का प्रयास किया है। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा दल बन गया आज केंद्र सहित अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें है इसलिए आज हमारी भूमिका बदल गई है अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अंतिम सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद ग़ैरोला सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा CSR मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाडा खिर्सू पौड़ी गढ़वाल का होगा नवनिर्माण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ ए मणिमेखलाई ने सौंपा 40 लाख का चेक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूनियन...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...