उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : मानसून सीजन की शुरूआत होते ही गंगोत्री-यमुनोत्री में धीमी पड़ी यात्रा 

उत्तरकाशी। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। दोनों धाम में अब तक लगभग सात लाख तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। वहीं मानसून सीजन की शुरूआत पर दोनों धाम की यात्रा धीमी पड़ गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा मई में तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। इसके चलते धामों सहित यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक रही। अच्छी खासी तादाद में श्रद्धालुओं के धाम दर्शन को पहुंचने से एक महीने के भीतर ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते दिखे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बीते शनिवार तक 6 लाख 88 हजार 931 यात्री दर्शन कर लौटे चुके थे।

हालांकि रविवार को दोनों धाम में यात्रियों की संख्या लगभग सात लाख पार हो चुकी है। गंगोत्री धाम में लगभग 4 लाख यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में तीन लाख से अधिक यात्री अब तक दर्शन कर लौट चुके हैं। 15 जून के दोनों धाम की कुछ धीमी हो गई है। बरसाती सीजन शुरू होने पर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद घटी है। बीते शनिवार को दोनों धाम मिलाकर महज 9935 यात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंचे। जबकि पीक सीजन में यही आंकड़ा 18 से 20 हजार तक पहुंच रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

antalya bayan escort