Wednesday, October 4, 2023
Home ब्लॉग उपचुनावों में भाजपा का वंशवाद!

उपचुनावों में भाजपा का वंशवाद!

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद को मुद्दा बनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के बहाने कांग्रेस को राजा और रानी की पार्टी बता रहे हैं तो सोनिया और राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी भी बता रहे हैं। हालांकि खुद भाजपा ने अनेक नेताओं के बेटे और पत्नी को चुनाव में उतारा है। हिमाचल का चुनाव 12 नवंबर को है उससे पहले गुरुवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इनमें से छह सीटों पर भाजपा लड़ रही है। भाजपा ने पांच सीटों पर नेताओं के बेटे या पत्नी को टिकट दिया है। एक सीट पर उसने कांग्रेस से दलबदल करके आए पूर्व विधायक को उतारा है।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर अरविंद गिरी के 26 साल के बेटे अमन गिरी को चुनाव लड़ाया। वहां भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। बिहार में कामा सीट पर राजद विधायक अनंत सिंह को अयोग्य घोषित होने से खाली हुई, वहां राजद ने अनंत सिंह की पत्नी को उतारा तो भाजपा ने जदयू छोड़ कर अपनी पार्टी में आए नेता नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया।

बिहार की ही गोपालगंज सीट भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई थी। वहां से भाजपा ने सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को चुनाव में उतारा था। दोनों सीटों पर भाजपा का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के साथ हुआ। ओडिशा की धामनगर सीट पर भाजपा के विधायक विष्णुचरण सेठी के निधन की वजह से उपचुनाव हुआ है। पार्टी ने वहां से सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को टिकट दिया था। इस सीट पर पहले भी बहुत नजदीकी मुकाबला हुआ था। धामनगर में भाजपा और बीजू जनता दल का सीधा मुकाबला है।

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से दलबदल करके आए कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिया। कुलदीप के इस्तीफे से ही सीट खाली हुई थी। वहां भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी के इस्तीफे से उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने कांग्रेस से दलबदल करने वाले राजगोपाल रेड्डी को टिकट दिया। महाराष्ट्र की अंधेरी सीट पर भाजपा ने आखिरी वक्त में अपना उम्मीदवार हटा लिया। हालांकि वहां भी भाजपा ने पहले दिवंगत विधायक रुतुजा लटके को अपनी पार्टी में लाकर टिकट देने का प्रयास किया था। सो, छह सीटों पर भाजपा लड़ रही है, जिसमें से चार पर नेताओं के बेटे व पत्नी को टिकट दिया, एक सीट पर दलबदलू नेता के बेटे को टिकट दिया और एक सीट पर दलबदल करने वाले विधायक को टिकट दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का हाल है!
००

RELATED ARTICLES

पितृपक्ष में क्या करेंगी पार्टियां?

श्राद्ध का समय शुरू हो गया है। अगले 15 दिन तक हिंदू मान्यता के हिसाब से कोई शुभ काम नहीं होगा और न कोई...

एक और राष्ट्रीय शर्म

पिछड़े राज्यों से बच्चों की तस्करी कर उन्हें ऐसे राज्यों में बेच दिया जाता है, जहां उनका इस्तेमाल छोटे-मोटे उद्योगों या घरेलू काम के...

समान नागरिक संहिता पर क्या हो रहा है?

क्या केंद्र सरकार जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कमेटी की सिफारिशों के आधार पर देश में समान नागरिक कानून लागू करेगी? इस मामले की क्रोनोलॉजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा CSR मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाडा खिर्सू पौड़ी गढ़वाल का होगा नवनिर्माण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ ए मणिमेखलाई ने सौंपा 40 लाख का चेक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूनियन...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...