राष्ट्रीय

कर्नाटक रेसलिंग एसोसिएशन के नए अध्यक्ष हुए बी जी शेट्टी

अर्जुन सिंह

बैंगलोर । कर्नाटक कुश्ती संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव रविवार 4 दिसंबर को होटल आइवरी टॉवर  बैंगलोर में हुए थे। चुनाव सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश रामचंद्र एम, भारतीय कुश्ती महासंघ के रिटर्निंग अधिकारी, भास्कर नाइक सहायक निदेशक, युवा अधिकारिता और खेल विभाग, कर्नाटक सरकार  की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।  कर्नाटक कुश्ती संघ की ओर से बुधवार 7 दिसंबर को जारी सूचना में बी गुणरंजन शेट्टी को अध्यक्ष, श्रीनिवास जे महासचिव, और श्रीनिवास अंगाराकोडी कोषाध्यक्ष के रूप में भारतीय कुश्ती संघ में जिम्मेदारी मिली है।

इस अवसर पर नए अध्यक्ष बी गुणरंजन शेट्टी द्वारा अस्थायी समिति के अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य की उपस्थिति में अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी पदाधिकारियों, कर्नाटक राज्य के सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी को निभाते हुए कुश्ती के खेल को राज्य को देश के लिए एक मॉडल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने चुने गए सभी 14 समिति सदस्यों को भी शुभकामनाएं देते हुए कुश्ती के खेल की बेहतरी के लिए सभी के सलाह, प्रोत्साहन, समर्थन और सहयोग की कामना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *