Home स्वास्थ्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य...

पोषक तत्वों से भरपूर फल है अमरा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ

अमरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो कई लोगों के लिए अनजाने फलों की सूची में शुमार होगा। अगर ऐसा है तो बता दें कि यह भारत में उगाया जाता है। इसे वैज्ञानिक रूप से स्पोंडियास डल्सिस के नाम से जाना जाता है। यह जब कच्चा होता है तो इसका रंग हरा और स्वाद खट्टा होता है, जबकि पकने पर इसका रंग पीला और स्वाद मीठा हो जाता है। आइए आज इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

पाचन के लिए है लाभदायक
अमरा में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ये दोनों ही तत्व पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं। इस फल का रोजाना सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने समेत आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह फल कई तरह की पाचन संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस फल का गूदा अपच से पीडि़त लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।

हृदय की कार्यप्रणाली में कर सकता है सुधार
अमरा में कई एंटी-ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो हृदय की कार्यप्रणाली को सुधारने में काफी मदद कर सकते हैं। ये एंटी-ऑक्सिडेंट्स हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि इसे हाइपरटेंशन रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अतिरिक्त यह फल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे यह फल हृदय रोग से सुरक्षित रख सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को दे सकता है मजबूती
अमरा विटामिन- सी से भरपूर होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकता है। यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जो रोग और संक्रमण से लडऩे के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अतिरिक्त विटामिन- सी ब्लड सर्कुलेशन में आयरन के अवशोषण में भी मदद कर सकता है, जिससे शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

आंखों की रोशनी को तेज करने में है सहायक
अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी आंखों की रोशनी को तेज करना चाहते हैं तो आपके लिए अपनी डाइट में अमरा को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। यह फल विटामिन- ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला एक मुख्य पोषक तत्व माना जाता है। इसके अलावा यह उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों के जोखिम कम करने में भी सहायक हो सकता है।

त्वचा संक्रमण के जोखिम कर सकता है कम
अमरा एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज से भरपूर होता है, इसलिए इसे त्वचा संक्रमण के लिए लाभदायक माना जाता है। यह फल त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे, रूखापन और छाले से निपटने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह सोरायसिस जैसी स्थितियों के इलाज में भी काफी मदद कर सकता है। यह फल उम्र बढऩे के लक्षणों को धीमा करने के लिए भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

खाली पेट चुकंदर का जूस पिएं, शरीर के साथ-साथ दिल को रखेगा एकदम फिट

सेहतमंद रहना है तो दिल को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है. शरीर के साथ-साथ दिल को सेहतमंद रखना है तो सुबह उठकर खास डाइट...

दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दांत अच्छी हालत में रहते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई

5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा CSR मद से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाडा खिर्सू पौड़ी गढ़वाल का होगा नवनिर्माण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ ए मणिमेखलाई ने सौंपा 40 लाख का चेक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया यूनियन...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...