रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद

रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद

देहरादून। अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को ऋषिकेश आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर रायवाला थाना क्षेत्र में तीन पानी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान स्कूटी में रखे बैग से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

जिला आबकारी अधिकारी देहरादून केपी सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के अपराध निरोधक क्षेत्र-3 ऋषिकेश की टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में सुबह करीब 9:37 बजे यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान सफेद रंग की स्कूटी (UK07AE6128) के पायदान पर रखे बैग से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 48 क्वार्टर और ट्यूबर्ग बीयर के 24 कैन मिले।

मामले में शिवम पुत्र नरेश, निवासी बाजिदपुर, थाना शेरकोट, जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *