मनोरंजन

आरआरआर 2 पर चल रहा है काम, निर्देशक एसएस राजामौली ने की पुष्टि

ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। अब फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने इसके दूसरे भाग की पुष्टि कर दी है। आरआरआर 2 पर काम शुरू हो गया है और राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। राजामौली ने शिकागो में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान इस खबर की पुष्टि की है।

राजामौली ने अपने बयान में फिल्म आरआरआर 2 को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मेरे पिता (विजयेंद्र प्रसाद) मेरी सभी फिल्मों के लिए कहानीकार हैं। हमने फिल्म आरआरआर 2 को लेकर थोड़ी-बहुत चर्चा की है और वह इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। बता दें कि राजामौली और विजयेंद्र की जोड़ी हिट रही है। विजयेंद्र ने ही राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी की फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।

फिल्म में राम और एनटीआर भाई की भूमिका में दिखे हैं। इसमें 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन का कैमियो भी शामिल है। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी।

आरआरआर को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए ना भेजे जाने पर प्रशंसक मायूस थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को ना चुने जाने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (स्नस्नढ्ढ) पर अपनी भड़ास निकाली थी। फिर निर्माताओं ने फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा। 14 श्रेणियों के लिए फिल्म की एंट्री भेजी गई। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली) के लिए भी फिल्म को नामांकित किया गया।

राजामौली का पूरा नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है। उन्होंने रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई पूरी की है। ये अलग बात है कि इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगा और वह फिल्मों की दुनिया में चले आए।

आरआरआर के अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है। सुकुमार ने इसका निर्देशन किया था। मेकर्स इसे बड़े बजट में बना रहे हैं। इसमें फिर से अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म केजीएफ 2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इसके मेकर्स गदगद हैं। वे इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर काम कर रहे हैं। इसमें फिर साउथ अभिनेता यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *