राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से शुरु हुआ मतदान 

हिमाचल। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बोदेड़ी के गांव कुलाला की 36 वर्षीय लालदेई दो किलोमीटर पैदल चलकर बोदेड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं। लालदेई 35 फीसदी दिव्यांग है। दो साल पहले बीमारी के कारण डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी। सिरमौर जिले में सुबह नौ बजे तक 6.26 फीसदी मतदान हुआ है। चंबा जिले में 5.03 और मंडी जिले में 6.24 फीसदी मतदान हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 3.76 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के पुरथी मतदान केंद्र में सुबह आठ बजे से ईवीएम मशीन खराब है। अभी मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मैकेनिक ईवीएम मशीन ठीक करने में जुटे हैं। एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने कहा कि खराब ईवीएम मशीन की जगह दूसरी मशीन पहुंचाई जा रही है। जल्द मतदान शुरू करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *