Home राष्ट्रीय सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे  संबोधित

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे  संबोधित

उत्तर प्रदेश। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा इस बार मैनपुरी सीट को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के चलते शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम योगी 28 नवंबर को करहल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुटा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली।एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा तक परिसर का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है ।जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जनपद के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद रहेंगे।
RELATED ARTICLES

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरु

अयोध्या। रामलला मंदिर के पुजारी पद के लिए चुने गए 20 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बिल लाओ इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ी

राज्य की जनता के उत्साह को देखते हुए बिल लाओ इनाम पाओ योजना को बढ़ाने का हुआ निर्णय- प्रेमचंद देहरादून। राज्य की धामी सरकार ने उपभोक्ताओं...

अब मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक एडिट कर सकेंगे यूजर्स, मेटा ने लांच किया नया फीचर

नई दिल्ली। मेटा ने आखिरकार कई नई सुविधाओं के साथ मैसेंजर और फेसबुक पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू कर...

गुड गवर्नेंस और इन्वेस्टर फ्रैंडली पॉलिसी है उत्तराखंड की पहचान

भारत का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा उत्तराखण्ड देहरादून। उत्तराखंड में आज से दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव- सीएम धामी

भारत के प्रथम सी. डी. एस. जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि आज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी. डी. एस....

सर्दियों में सिर्फ स्वाद के लिए ही बल्कि इस वजह से खाई जाती है जड़ वाली सब्जी गाजर-मूली

यह है लॉजिक मूली पोषण से भरपूर सब्जी है. इसलिए सर्दियों में इसे डाइट में शामिल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व...

सहज- सरल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री गांववासी का हुआ निधन

गांववासी ने दून में ली अंतिम सांस देहरादून। संघ- भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन...

फाइटर से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के संवेदनशील पक्ष को विशेषज्ञों ने समझाया

गोब्ल्यू के माध्यम से एंटीबायोटिक के अति उपयोग से बचने की विशेषज्ञों ने दी सलाह देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रोगाणुरोधी प्रतिरोध सप्ताह मनाया...