Home राष्ट्रीय राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर होगी केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष...

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर होगी केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक-2022′ की घोषणा

दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक-2022’ की घोषणा करेगा। इसे लेकर इस सप्ताह की शुरुआत में गृह मंत्रालय के पुलिस डिवीजन- I ने एक आंतरिक आदेश भी जारी किया था। अपने आदेश में उसने बताया था कि वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक” 31 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि इन पुरुस्कारों की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर की जाएगी। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बड़े पैमाने पर देश भर में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम मनाया जाएगा।

23 जुलाई, 2018 को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने  ‘केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष अभियान पदक’ की शुरुआत की थी। ये पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार के लिए सभी सिफारिशें विशेष अभियान के तीन महीने के भीतर गृह मंत्रालय को भेजी जाती हैं। गृह मंत्रालय में एक समिति सभी नामांकनों की जांच करती है और पुरस्कार के लिए सिफारिश करती है। केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्रालय की चयन समिति द्वारा अनुशंसित पुरस्कार विजेताओं की अंतिम सूची को मंजूरी देने के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।

प्रत्येक विजेता को पदक के साथ केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र (स्क्रॉल) प्रदान किया जाता है। एक वर्ष में, पुरस्कार के लिए केवल तीन स्पेशल ऑपरेशन पर विचार किया जाता है। असाधारण परिस्थितियों में, पुरस्कार केवल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए पांच विशेष अभियानों के लिए दिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

12 साल के मयंक बने केबीसी-15 के करोड़पति, जीते इतने करोड़ रूपए

नई दिल्ली। कहते हैं कि ज्ञान की कोई उम्र नहीं – होती। कौन बनेगा करोड़पति में 12 साल के मयंक ने इस बात को सच...

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने  36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित आर्मी...