Home उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम के मुख्य द्वार के दोनों ओर बनाए गए कमल के...

बद्रीनाथ धाम के मुख्य द्वार के दोनों ओर बनाए गए कमल के फूल बने चर्चा का विषय, जानिए क्यों

चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार को विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। धाम में कपाट बंदी के समय 5000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। सेना के बैंडों की मधुर भक्तिमय धुन और बदरीविशाल के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। लेकिन इस दौरान धाम की सजावट में मुख्य द्वार के दोनों ओर बनाए गए कमल के दो फूल चर्चा का विषय बन गए। लोग इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह से जोड़कर देख रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।
धाम के कपाट बंद होने के मौके पर पूरे मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस सजावट में मुख्य द्वार के दोनों तरफ कमल के फूलों के कटआउट ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से जोड़ते हुए टिप्पणी की। वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बताया। पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा की भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल करती है। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने ऐसा किया हो।

वहीं, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दूसरी ओर, मंदिर की निशुल्क सजावट करने वाली ऋषिकेश की बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति से जुड़े राकेश बड़थ्वाल ने बताया कि यह महज कलाकारों की परिकल्पना है। वहीं, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दूसरी ओर, मंदिर की निशुल्क सजावट करने वाली ऋषिकेश की बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति से जुड़े राकेश बड़थ्वाल ने बताया कि यह महज कलाकारों की परिकल्पना है।मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा से मंदिर समिति को करीब 33 करोड़ की आय हुई है। वहीं धाम में इस साल एक करोड़ 25 लाख के चौलाई के लड्डू बिके जिससे मंदिर समिति को 25 लाख रुपये की आय हुई।  धाम की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार, स्थानीय प्रशासन व आम लोगों के सहयोग से इस साल की यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न हुई है।
RELATED ARTICLES

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मामूली बढ़त पर रहे घरेलू शेयर की अगले...

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम...

भीषण सड़क हादसा : कार और निजी बस की टक्कर में मासूम सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहां एक यात्री बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी का ऐलान- चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

ओडिशा ट्रेन हादसे में बंगाल से मरने वालों की संख्या 81 पहुंची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, ओडिशा ट्रेन त्रासदी में राज्य से मरने वालों की संख्या बढक़र 81 हो गई है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री...