Home राजनीति गुजरात की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव

गुजरात की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव

भोपाल। गुजरात के अत्यंक घनघोर चुनावी अभियान ने एक बार फिर जाहिर कर दिया कि भाजपा का संगठन इलेक्श मशीन में तब्दील हो गया है। भाजपा ने गुजरात मं जितना आक्रामक और बहुआयामी चुनाव अभियान चलाया है, उतना उसने अभी तक किसी भी राज्य के चुनाव में ऐसा अभियान नहीं चलाया। यहां तक कि उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में भी भाजपा इतनी आक्रामक और बहुआयामी नजर नहीं आई। भाजपा के गुजरात मॉडल ने विपक्षी दलों को हैरान कर दिया है। किसी भी दल के पास भाजपा संगठन जितनी ताकत नहीं है। भाजपा और संघ परिवार मिलकर कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज खड़ी करदेती है जिसका मुकाबला कांग्रेस सहित किसी भी विपक्षी दल के लिए आसान नहीं है।

कल गुजरात में भजपा ने पहले चरण में होने वाले सभी 89 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां, सभाएं और जनसंपर्क किया। इतने बड़े पैमाने पर चुनाव अभियान चलाने के लिए जितनी शक्ति की आवश्यकता होती है, उतनी देश में किसी भी अन्य दल के पास नहीं है। पार्टी ने कल गुजरात में अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों और स्टार प्रचारकों को एक तरह से झोंक दिया। गुजरात में भाजपा ने पन्ना कमेटी बनाने का नया प्रयोग किया है जिसके एक सदस्य को मात्र छह वोटरों पर काम करना है। चुनाव अभियान का ऐसा मॉडल पहली बार गुजरात में भाजपा ने प्रसतुत किया है। नतीजे जो भी हों लेकिन भाजपा के चुनाव अभियान में विपक्षी दलों के खेमों में हडक़ंप मचा दिया है। कोई भी आसानी से देख सकता है कि गुजरात में भाजपा अन्य विपक्षी दलों की तुलना में कहीं आगे हैं।

विपक्षी दलों को गुजरात चुनाव में एकमात्र आस यदि किसी फैक्टर से है तो वह है एंटी इनकंबेंसी। यदि एंटी इनकंबेंसी की तीव्रता अधिक रही तो ही भाजपा को नुकसान हो सकता है अन्यथा पार्टी फिलहाल सभी राजनीतिक दलों से आगे दिख रही है। गुजरात में भाजपा ने जैसा अभियान चलाया है उसी तर्ज पर वह मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी क्योंकि मध्यप्रदेश के सामाजिक समीकरण भी गुजरात की तरह ही हैं। मध्यप्रदेश की तरह गुजरात में भी लगभग 52 फीसदी ओबसी वर्ग रहता है। इसके अलावा आदिवासी मतदाता भी गुजरात में उतने ही अनुपात में हैं जितने मध्यप्रदेश और गुजरात में अंतर केवल इतना है कि गुजरात में शहरीकरण अधिक है जबकि मध्यप्रदेश में ग्रामीणम मतदाता तुलनात्मक रूप से ज्यादा हैं।

RELATED ARTICLES

हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर विदेश...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

केजरीवाल ने मोदी का पुराना ट्वीट पोस्ट करते हुए केंद्र पर साधा निशाना, पूछा – अध्यादेश क्यों, सर?

नई दिल्ली। सेवा मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश पर केंद्र के साथ गतिरोध के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर जारी, फिर जमी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा काफी समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ था,...

उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों में बवाल थमने का नाम नहीं, पुरोला के बाद अब चमोली जिले के गौचर में भी सामने आया...

चमोली। उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में किशोरी को भगाने का मामला...

ट्रेनिंग से लौटते ही फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

नैनीताल। ट्रेनिंग से वापस आते हैं एक बार फिर पहले की तरह स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे...

सरकार की यह कैसी नैतिकता?

पहलवान यौन उत्पीडऩ का मामला सियासत का नहीं है। यह एक के जघन्य अपराध का मामला है। इस तरह इस मामले में जिन पर...

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मामूली बढ़त पर रहे घरेलू शेयर की अगले...

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम...