Home खेल खेल रत्न पुरस्कार से 30 नवंबर को सम्मानित होंगे शरत कमल

खेल रत्न पुरस्कार से 30 नवंबर को सम्मानित होंगे शरत कमल

नयी दिल्ली। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाडिय़ों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने पुरस्कार समिति की सिफारिश और उचित जांच के बाद खिलाडिय़ों, कोचों और चुनिंदा संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शरत कमल ने 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और वह पिछले 24 वर्षों से टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शरत कमल इस दौरान राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। इनमें से दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक एकल प्रतियोगिता में आया है। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल में सोना जीतने के साथ-साथ अपनी मिश्रित युगल जोड़ीदार श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि उनकी अगुवाई में पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी सोना हासिल किया था। शरत कमल की जोड़ीदार अकुला को 24 अन्य खिलाडिय़ों के साथ अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये चुना गया है। मंत्रालय ने बताया कि डिस्कस थ्रो एथलीट सीमा पूनिया, त्रिकूद एथलीट एल्डोज पॉल, ट्रैक एंड फील्ड एथलीट अविनाश मुकुंद साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, मुक्केबाज अमित और निकहत जऱीन, शतरंज ग्रैंडमास्टर भक्ति कुलकर्णी और आर प्रागनानंदा को इस साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा अनुभवी हॉकी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का, जूडोका सुशीला देवी, कबड्डी खिलाड़ी साक्षी कुमारी, लॉन बाउल खिलाड़ी नयन मोनी सैकिया, मल्लखंब खिलाड़ी सागर कैलास ओवलकर, निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन और ओमप्रकाश मिथरवाल, श्रीजा अकुला, भारोत्तोलक विकास ठाकुर, पहलवान अंशु मलिक और सरिता एवं वुशु खिलाड़ी परवीन, पैरा शटलर मानसी जोशी और तरुण ढिल्लों, पैरा तैराक स्वप्निल पाटिल और बधिर शटलर जर्लिन अनिका जे भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कोच दिनेश जवाहर लाड को उनकी सेवाओं के लिये द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी) से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा फुटबॉल कोच बिमल प्रफुल्ल घोष और कुश्ती कोच राज सिंह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह तेजा, मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली कमर, पैरा निशानेबाजी कोच सुमा शिरूर, और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार (सामान्य श्रेणी) से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंय को क्वालिफायर-दो में 62 रनों से हराया, अब चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलेगी फाइनल

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की...

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आज क्वालिफायर-2

नई दिल्ली। पांच बार का विजेता मुंबई इंडियंस सातवीं बार और गत विजेता गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए...

आईपीएल 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालिफायर में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर जारी, फिर जमी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा काफी समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ था,...

उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों में बवाल थमने का नाम नहीं, पुरोला के बाद अब चमोली जिले के गौचर में भी सामने आया...

चमोली। उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में किशोरी को भगाने का मामला...

ट्रेनिंग से लौटते ही फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

नैनीताल। ट्रेनिंग से वापस आते हैं एक बार फिर पहले की तरह स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे...

सरकार की यह कैसी नैतिकता?

पहलवान यौन उत्पीडऩ का मामला सियासत का नहीं है। यह एक के जघन्य अपराध का मामला है। इस तरह इस मामले में जिन पर...

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मामूली बढ़त पर रहे घरेलू शेयर की अगले...

हेमकुंड साहिब में आठ फीट तक जमी बर्फ, सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति

जोशीमठ। उत्तराखंड में सोमवार रात बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से ठंड बढ़...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने ब्रेन ट्यूमर पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ पर मीडिया को किया संबोधित 

देहरादून। ब्रेन ट्यूमर तेजी से युवा और बूढ़े समान रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ये घातक और सौम्य हो सकते हैं।मैक्स अस्पताल की...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम...