उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, मैदानों में चटख धूप तो पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की चल रही आंख-मिचौनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। यहां मैदानों में चटख धूप और पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून में भी धूप खिली हुई है। इससे पहले शुक्रवार को बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई।

कुछ दिनों से चोटियों पर हिमपात का क्रम

प्रदेश के में पिछले कुछ दिनों से चोटियों पर हिमपात का क्रम बना हुआ है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेशभर में आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। हालांकि, बदरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादलों ने डेरा डाल लिया और कई स्थानों पर हल्की वर्षा और चोटियों पर हिमपात हुआ। हालांकि, केदारनाथ और अन्य धामों में दिनभर मौसम शुष्क रहा। चोटियों पर हुई बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है।

कैनाल रोड की टूटी पुलिया से बढ़ा हादसे का खतरा

देहरादून जिले के हरिपुर सेलाकुई में कैनाल रोड की पुलिया टूट गई। टूटी पुलिया से निकले सरिया हादसे की वजह बन रहे हैं। बदहाल पुलिया को ठीक कराने के प्रति नगर पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नगर पंचायत सेलाकुई क्षेत्र में समस्याओं व अव्यवस्थाओं का अंबार है, परंतु नगर पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हरिपुर में टूटी पुलिया के कारण लोग परेशान हैं। पिछले एक साल से यही स्थिति बनी हुई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पंवार ने आरोप लगाया कि हरिपुर मार्ग स्थित कैनाल रोड की पुलिया पिछले एक वर्ष से टूटी हुई है। पूर्व में भी कई बार नगर पंचायत को अवगत कराया गया। पुलिया की हालत दयनीय है। सैकड़ों नौनिहाल व क्षेत्रीय लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। करीबन ढाई सौ मकान से अधिक इस रोड पर हैं, लेकिन फिर भी पुलिया को ठीक नहीं कराया जा रहा है। अमित पंवार ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर इस पुलिया का निर्माण नहीं करा रहे हैं, क्योंकि यहां पर उनके वोटर नहीं हैं। यहां पर सभी आवासीय कालोनी पिछले 10 वर्षों से ही बसी हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य से जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। ईओ ने जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

antalya bayan escort