राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के ठाणे में मनाया गया अजीबोगरीब तरीके से जन्मदिन, जानिए कैसे

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर श्मशाम में पार्टी दी। पार्टी में पहुंचने वाले लोगों को बाकायदा बिरयानी और केक परोसा गया। श्मशाम में बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए 100 से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, मामला ठाणे के कल्याण शहर का है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय गौतम रतन मोरे ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का अजीबोगरीब आयोजन किया। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन पर 40 से अधिक महिलाओं व बच्चों समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे।

अंधविश्वास के खिलाफ किया ऐसा आयोजन 

मोरे ने बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल व नरेंद्र दाभोलकर से मिली। दोनों ने काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। मोरे ने कहा, वह भी लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों व ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने यह पार्टी मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *