उत्तराखंड

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश में बादलों ने डाला डेरा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हस्सों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। चोटियों में हिमपात से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क रहा, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय क्षेत्रों में बादल उमड़ने लगे, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी शाम को बादल छा गए। लेकिन, कहीं भी वर्षा या बर्फबारी नहीं हुई।

उत्तर भारत में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। जिससे बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। अगले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 133 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *