Home उत्तराखंड जानिए उत्तराखंड के कौन से जिले में तीन बार मनाई जाती है...

जानिए उत्तराखंड के कौन से जिले में तीन बार मनाई जाती है दीपावली

देहरादून। इस वर्ष दीपावली आगामी 24 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी दीयों के इस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उत्‍तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अंदाज में दीपावली मनाई जाती है। इसी तरह राज्‍य में एक जिला ऐसा भी है जहां तीन बार दीपावली का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं तीन दीपावली पर्वों के बारे में.

यहां मनाई जाती है तीन तरह की दीपावली:

उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में कार्तिक की दीपावली मनाई जाती है। जो इस बार 24 अक्‍टूबर को उत्‍साह के साथ मनाई जाएगी।

इसके ठीक एक महीने बाद जिले में कई जगहों पर मंगशीर की दीपावली भी धूम देखने को मिलती है।

मंगशीर की दीपावली को स्थानीय बोली में बड़ी बग्वाल कहा जाता है। इस मौके परस्थानीय फसलों के व्यंजन बनाए जाते हैं।

टिहरी के भिलंगना प्रखंड के बूढ़ाकेदार, जौनपुर व कीर्तिनगर के कई गांवों में मंगशीर की दीपावली की धूम देखने को मिलती है।

दीपावली पर गांव से बाहर रहने वाले लोग भी अपने घरों को पहुंचते हैं।

बूढ़ाकेदार में इस दीपावली को गुरू कैलापीर देवता के नाम पर मनाया जाता है।

इसके पीछे एक कहानी भी प्रचलित है। बताया जाता है कि कैलापीर देवता हिमांचल से भ्रमण पर निकले और उन्‍हें बूढ़ाकेदार बेहद पसंद आया। इसके बाद देवता यहीं रुकने गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए लकड़ी जलाकर रोशनी से देवता का स्वागत किया। तब से यह दीपावली मनाई जाती है।

मंगशीर की दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी फसल के लिए देवता के साथ खेतों में दौड़ लगाते हैं।

टिहरी जिले में कीर्तिनगर के मलेथा व जौनपुर के कुछ गांवों में भी यह दीपावली मनाई जाती है। लेकिन यहां इसे मनाने का कारण दूसरा है।

कार्तिक के महीने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी गोरखाओं के साथ युद्ध करने तिब्बत बार्डर पर गए थे और एक माह यानी मंगशीर में युद्ध लड़कर वापस आए थे, जिसके बाद से ग्रामीण इस दीपावली को मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय फसलों के कई पकवान तैयार किए जाते हैं।

वहीं जिले में कई क्षेत्रों में कार्तिक दीपावली के 11 दिन बाद इगाश दीपावली भी मनाई जाती है।

जिसके पीछे स्‍थानीय ग्रामीण एक कहानी बताते हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र का एक व्यक्ति जो काफी प्रसिद्ध था वह जंगल में लकड़ी लेने गया और रास्ता भटक गया।

11 दिन बाद जब वह वापस आया तो लोगों ने दीपावली मनाई। तब से यह पर्व मनाया जाता है।

इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन

हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावाली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।

वहीं इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन 24 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इससे पहले 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसमें धनवंतरि की पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन और सोना, चांदी, बर्तन घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं।

RELATED ARTICLES

कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ खुद को भी नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, मौत से ठीक पहले लिखा एक सोसाइड नोट

देहरादून। डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी सहित नशीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह पत्नी के साथ आत्महत्या...

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज

सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी...

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लैंड जिहाद और अतिक्रमण की आड़ में गरीब मुस्लिम तबके का कर रही शोषण- अध्यक्ष आकिल अहमद

देहरादून। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद व पार्टी के मुख्य जनरल सेकेटरी अब्दुल अजीज डा० फरमान सिद्दीकी और अनवर फरीदी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ खुद को भी नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, मौत से ठीक पहले लिखा एक सोसाइड नोट

देहरादून। डॉक्टर ने कैंसर पीड़ित पत्नी सहित नशीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि वह पत्नी के साथ आत्महत्या...

टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल- श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज

सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी...

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार लैंड जिहाद और अतिक्रमण की आड़ में गरीब मुस्लिम तबके का कर रही शोषण- अध्यक्ष आकिल अहमद

देहरादून। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद व पार्टी के मुख्य जनरल सेकेटरी अब्दुल अजीज डा० फरमान सिद्दीकी और अनवर फरीदी के...

सीएम धामी से मिले श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर दिया अपडेट

देहरादून। श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम...

अकल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अकल दाढ़ से होने वाला दर्द असहनीय होता है और इसकी वजह से बहुत तकलीफ होती है। इससे मसूड़ों पर भी दबाव पड़ता है,...

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई जिसके...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

‘द दून स्कूल’ ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए खोले दाखिले के दरवाजे, 16 जुलाई को होगा टेस्ट

देहरादून। देश के प्रतिष्ठित द दून स्कूल ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए दाखिले के दरवाजे खोल दिए हैं। इन बच्चों को 120...

प्रभास की आदिपुरुष का दूसरा गाना राम सिया राम जारी, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी आदिपुरुष अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृति सेनन के...

हरिद्वार में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 20 मीटर गहरी खाई में गिरी 41 लोगों से भरी बस

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद...